ई चेक गेट: 3 हजार वाहन खनिज का अवैध परिवहन करते कैमरों में कैद

भोपाल। साल 2024 में शहर में 4 ई चेक गेट लागए गए थे, जिनकी निगरानी में बीते 7 महीनों में लगभग 3 हजार वाहन खनिज का अवैध परिवहन करते हुए कैमरों में कैद हुए हैं। अभी खनिज विभाग संचालनालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाकर ई-चेक गेट्स का ट्रायल रन कर रहा है। अब तक मप्र में कुल 17 जिलों में 23 ई-चेक गेट लग चुके हैं। यूपी की तर्ज पर चेक गेट लगाकर प्रदेश में भी अवैध खनन रोकने की योजना है। रेत और अन्य खनिजों के अवैध खनन-परिवहन को रोकने के लिए खनिज विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट (एआई) पर आधारित चेक गेट्स लगा रहा है। सबसे पहले भोपाल के ईंटखेड़ी रोड, औबेदुल्लागंज टोल प्लाजा के पास, नीलबड़ और बंगरसिया में ये चेक गेट्स पिछले अगस्त में लगाए गए थे।

इनसे भोपाल में आने जाने वाले खनिज वाहनों की निगरानी हो रही है। 7 महीनों से लगातार खनिज विभाग अवैध परिवहन का डाटा इकट्ठा कर रहा है। अब तक इंदौर, शहडोल, सिंगरौली, रीवा, सीधी, कटनी, रायसेन, मैहर,जबलपुर सहित 17 जिलों में 23 गेट लग चुके हैं। संबंधित सड़कों पर एनएचएआई, एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम सहित सरकारी एजेंसियों से अनुमति लेकर ये गेट लगाए जा रहे हैं।

जिस में निगरानी के दौरान प्रदेश भर के चेक गेट में 46 हजार वाहन वैध ईटीपी लगाए हुए दिखे और वही दूसरी ओर 13500 में अवैध ईटीपी थी। कुल 1.38 लाख वाहनों की पहचान नहीं हो पाई। इनमें वाहन नंबर गलत था या उस पर धूल मिटटी या कीचड़ लगा हुआ था। पर तकनीक से ये तय हुआ कि इनमें खनिज परिवहन हो रहा था। आगे चरणों में यूपी की तर्ज पर खदान तक वाहनों की ट्रैकिंग का प्लान है।

 

 

Next Post

युवा कांग्रेस चुनाव का कार्यक्रम पटवारी का सिर दर्द बढ़ा

Sat Apr 19 , 2025
सियासत मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. इसके लिए 27 अप्रैल से छह मई तक नामांकन की प्रक्रिया होगी. इस दौरान नामांकन पर दावे-आपत्ति 28 अप्रैल से 7 मई तक स्वीकार किए जाएंगे. इस घोषणा से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सिर दर्द […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।