SIR में लापरवाही: निगम कर्मचारी राजेंद्र मलैया निलंबित

सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर के निर्देश अनुसार नगर निगम आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार खत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एस आईआर सर्वे) में लापरवाही बरतने पर नगर निगम राजस्व शाखा के स्थाई कर्मी राजेंद्र मलैया को निलंबित किया है। निलंबन आदेश में लेख किया गया है जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2026 के निर्धारित लक्ष्य अनुसार कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था परंतु आपके द्वारा निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य विशेष गहन पुनरीक्षण में रूचि न लेते हुये लगातार लापरवाही की जा रही है जो कि आपके पदीय दायित्व के विपरीत होकर म.प्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 2 व 3 के तहत कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः मतदाता गहन पुनरीक्षण के कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील के नियम 9 के तहत राजेन्द्र मलैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

Next Post

साढ़े पांच लाख की लूट, पुलिस जुटी नाकाबंदी में, वाहनों की तलाशी

Fri Nov 28 , 2025
ग्वालियर। डबरा में गोपाल बाग सिटी के पास किराना व्यापारी पवन श्रीवास्तव से साढ़े पांच लाख रुपए की लूट का मामला अभी तक अनसुलझा हुआ है। अति. पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने आज शाम डबरा पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आक्रोशित व्यापारियों को जल्द ही लुटेरों को पकड़ने […]

You May Like