साढ़े पांच लाख की लूट, पुलिस जुटी नाकाबंदी में, वाहनों की तलाशी

ग्वालियर। डबरा में गोपाल बाग सिटी के पास किराना व्यापारी पवन श्रीवास्तव से साढ़े पांच लाख रुपए की लूट का मामला अभी तक अनसुलझा हुआ है। अति. पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने आज शाम डबरा पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आक्रोशित व्यापारियों को जल्द ही लुटेरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। लूट की घटना के बाद पीढ़ित पक्ष से भी एएसपी जयराज कुबेर मिले और लूट की इस पूरी वारदात से जुड़े प्रत्येक पहलू की तफसील से जानकारी ली। जिले के सभी प्रवेश नाकों पर नाकाबंदी जारी है एवं आरोपियों को पकड़ने के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

Next Post

किसानों से 30 लाख रुपए हड़पने वालों में एक को यूपी से पकड़ा

Fri Nov 28 , 2025
खंडवा। सीधे-साधे किसानों से 28 लाख रुपए हड़पने वाली एक कथित कंपनी के लोग पिछले साल 2024 में लेकर फरार हो गए थे। रामनगर चौकी ने मामला हैंडल किया। इस मामले में एक आरोपी को गाज़ीपुर उत्तरप्रदेश से रामनगर चौकी की पुलिस पकड़ कर लाई है। उसे न्यायालय में भी […]

You May Like