किसानों से 30 लाख रुपए हड़पने वालों में एक को यूपी से पकड़ा

खंडवा। सीधे-साधे किसानों से 28 लाख रुपए हड़पने वाली एक कथित कंपनी के लोग पिछले साल 2024 में लेकर फरार हो गए थे। रामनगर चौकी ने मामला हैंडल किया।

इस मामले में एक आरोपी को गाज़ीपुर उत्तरप्रदेश से रामनगर चौकी की पुलिस पकड़ कर लाई है। उसे न्यायालय में भी पेश किया गया।

मेहनतकश किसानों से ऐसे हुआ धोखा

उन्नत खेती के लिए पाली हाउस और जैविक खेती के लिए किसान लालायित हैं। ऐसा करने से किसानों को फसल के दाम कई गुना ज्यादा मिलते हैं। मेहनत के मोती उगाने वाले भोले किसानों को जैविक खाद की एजेंसी देने के लिए कुछ किसानों से पिछले साल 2024 में 28 लाख रुपए एकत्रित किया। इन्हें कई तरह के प्रलोभन भी दिए।

बड़ा तामझाम देख उलझे किसान

एक पाली हाउस में स्टैंडर्ड तरीके से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तामझाम और स्टैंडर्ड देखकर किसानों ने 28 लाख रुपए जमा भी कर दिए। उनसे कहा गया था, कि फॉर्मर फर्स्ट चॉइस नाम की कंपनी में पाली हाउस एवं जैविक खाद की डीलरशिप दी जाएगी। खंडवा वह आसपास के जिलों के 25 से 30 किसान पहुंचे थे। किसानों ने एडवांस रूप में 28 लाख रुपए कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों को दे दिए। इस घटनाक्रम के बाद वे इन्हें खोजते रहे, लेकिन सब के सब फरार हो गए थे। करीब 25 से 30 किस शिकार हुए थे।

कभी सूरज, कभी चंदन बन जाता था

धोखाधड़ी के संबंध मे थाना कोतवाली खंडवा में अपराध क्रमांक 546/24 धारा 316/, (4)318 (2)111 BNS का अपराध 12 आरोपियों के विरुद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान एक आरोपी सूरज यादव उर्फ चंदन प्रजापति पिता निरंजन प्रजापति निवासी गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश को रामनगर चौकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व से थाना नरसिंहगढ जिला राजगढ मे धारा 316 (4)318 (2)111 BNS का अपराध पंजीबद्ध हो कर गिरफ्तार किया गया था।

सालभर बाद एक आरोपी पकड़ में आया

आरोपी को थाना कोतवाली के प्रकरण मे न्यायालय की अनुमति से चौकी प्रभारी सउनि नंदराम वासुरे द्वारा गिरफ़्तार कर 28 नवंबर 25 को खंडवा न्यायालय में पेश कर जुडिशल रिमांड प्राप्त किया गया।

Next Post

देश को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए हम तैयार हैं: भूपेंद्र

Fri Nov 28 , 2025
वलसाड, 28 नवंबर (वार्ता) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रयासों के परिणामस्वरूप कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के भारत में आयोजन को मंजूरी मिली है। उनके मार्गदर्शन में इन गेम्स द्वारा भारत की धरती पर […]

You May Like