इंदौर: शुक्रवार को शहर के बाणगंगा क्षेत्र में स्थित प्राचीन बाणेश्वर कुंड के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया. उक्त बाणेश्वर कुंड को बाणेश्वर लोक के रूप में विकसित किया जाएगा. आईडीए द्वारा उक्त प्राचीन स्थल को 7.5 करोड़ की लागत से पहले चरण में विकास कार्य किए जाएंगे.शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का केंद्र विधानसभा 1 में स्थित बाणेश्वर कुंड के पुनरुद्धार और ‘बाणेश्वर लोक’ के निर्माण का कार्य का भूमिपूजन आज नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया.
सीईओ डॉ. परिक्षित झाडे ने बताया कि आईडीए द्वारा योजना तहत बाणेश्वर लोक को एक अत्याधुनिक और भव्य धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके प्रथम चरण के कार्य की लागत लगभग 7.5 करोड़ रुपए होगी. बाणेश्वर धाम में एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होगा, जो विशाल और कलात्मक होने के साथ ही भारतीय स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना होगा. मंदिर में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी. श्रद्धालुओं के लिए हरे-भरे बगीचे और सुंदर रास्ते बनाए जाएंगे. भूमिपूजन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, साधु संतों के साथ गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित थे.
