रुपये में गिरावट जारी, 34 पैसे टूटा

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 34.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.7850 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 28 पैसे गिरकर 93.44 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 25 पैसे टूटकर 93.69 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन भर यह 93.6750 रुपये और 93.87 रुपये प्रति डॉलर के बीच रहा।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा। साथ ही बैंकों की तरफ से डॉलर की मांग बढ़ने से भी रुपया कमजोर हुआ।

 

Next Post

दतिया चिकित्सालय में बदमाशों का हंगामा, अटेंडर से मारपीट

Wed Apr 22 , 2026
दतिया। जिला अस्पताल में 15–20 नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर जमकर हंगामा किया और मरीज के अटेंडर के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का फुटेज भी सामने आया है। उपराय गांव में हुए हमले के मामले में घायल वृद्ध का इलाज चल रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल […]

You May Like