दतिया चिकित्सालय में बदमाशों का हंगामा, अटेंडर से मारपीट

दतिया। जिला अस्पताल में 15–20 नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर जमकर हंगामा किया और मरीज के अटेंडर के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का फुटेज भी सामने आया है। उपराय गांव में हुए हमले के मामले में घायल वृद्ध का इलाज चल रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचकर हमला कर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने सीसीटीवी और घायलों के बयान के आधार पर जांच शुरू की है।

Next Post

बैंक, आईटी कंपनियों के दबाव में सेंसेक्स एक फीसदी लुढ़का

Wed Apr 22 , 2026
मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को आईटी कंपनियों में बड़ी बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई का सेंसेक्स करीब एक फीसदी टूट गया। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 900 करोड़ रुपये के नुकसान की खबर आने के बाद आज एचसीएल टेक्नोलॉजीज में करीब 11 प्रतिशत […]

You May Like