शनाया कपूर ने डेब्यू म्यूज़िक वीडियो में फ़्रेंच मोंटाना और गुरु रंधावा के साथ काम किया

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री शनाया कपूर ने अपने डेब्यू म्यूज़िक वीडियो फ़्रेंच मोंटाना और गुरु रंधावा के साथ काम किया है।

शनाया कपूर ने आधिकारिक तौर पर म्यूज़िक वीडियो के क्षेत्र में प्रवेश किया है और वह टी-सीरीज़ के नवीनतम वैश्विक गान, ‘वाइब’ में फ़्रेंच मोंटाना और गुरु रंधावा के साथ काम किया हैं। शनाया ने भारतीय पॉप दिग्गज गुरु रंधावा और वैश्विक रैप सनसनी फ़्रेंच मोंटाना के साथ मिलकर काम किया है।

शनाया कपूर ने कहा, वाइब मेरा पहला म्यूज़िक वीडियो है और गुरु रंधावा और फ्रेंच मोंटाना के साथ इसे करना वाकई बहुत मजेदार था। हमने वेगास में फ़िल्मांकन का भरपूर मज़ा लिया।मुझे उम्मीद है कि वाइब हर किसी को पसंद आयेगी।

Next Post

'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' में सूत्रधार की भूमिका निभायेंगे आशुतोष राणा

Sat May 17 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आशुतोष राणा, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के आगामी शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में सूत्रधार की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। आशुतोष राणा, शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में पृथ्वीराज चौहान के परम मित्र चंद बरदाई की भूमिका में अपने प्रभावशाली स्वर से कथा को स्वर […]

You May Like