पत्रकारों ने एसपी से की मुलाकात, सीएसपी पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप

सिंगरौली। जिले के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकारों का आज एक प्रतिनिधिमंडल आज दिन गुरूवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री से मुलाकात करते हुये सीएसपी पीएस परस्ते की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा पत्रकारों के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत की। पत्रकारों ने कड़े शब्दों में कहा है कि यदि अब किसी भी पत्रकार साथियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया तो पत्रकार अगला कदम उठाने के लिए विवश हो जाएंगे। इस दौरान एसपी ने आश्वस्त किया कोई भी पुलिस किसी भी मीडिया कर्मी के गलत बर्ताव नही करेगा। मौके पर सीएसपी भी मौजूद थे।

पत्रकारों ने बताया कि कई बार प्रशासनिक सूचनाओं एवं घटनाओं की जानकारी लेने के दौरान सीएसपी का व्यवहार असहज और असम्मान जनक रहा है, जिससे पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुँची है। प्रतिनिधिमंडल ने इस प्रकार के रवैये को प्रेस और पुलिस के बीच विश्वास की दीवार को कमजोर करने वाला बताया। इस संबंध में एसपी मनीष खत्री ने पत्रकारों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें विश्वास दिलाया कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और पत्रकार दोनों ही समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और दोनों के बीच संवाद एवं समन्वय बना रहना आवश्यक है। एसपी ने कहा कि इस संबंध में आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

गुजरात में महिसागर नदी पर पुल ढहने से मृतकों की संख्या हुई सत्रह

Thu Jul 10 , 2025
वडोदरा, 10 जुलाई (वार्ता) गुजरात में वडोदरा जिले के पादरा क्षेत्र में महिसागर नदी पर बने मुजपुर-गंभीरा पुल के अचानक ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पादरा के पास मुजपुर-गंभीरा पुल पर बुधवार को हुई दुर्घटना में राहत और […]

You May Like