बावडिय़ाकलां ओवरब्रिज पर हो ट्रैफिक सिग्नल

भोपाल।राजधानी भोपाल के महत्वपूर्ण मार्गों में से एक, बावडिय़ाकलां ओवरब्रिज के मार्ग पर न तो यातायात पुलिस की नियमित उपस्थिति दिखाई देती है और न ही कोई सुचारू रूप से कार्य करने वाला ट्रैफिक सिग्नल मौजूद है। इसके चलते, यहां प्रतिदिन जाम लगता है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार मंडरा रहा है। बॉवीडियाकलां ओवरब्रिज पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहनों के दबाव से पूरी तरह चरमरा जाता है। इस पुल से होकर गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों का कहना है कि यहां हर दिन जाम लगना अब एक आम बात हो गई है। स्थिति तब और भी भयावह हो जाती है जब विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहन बिना किसी नियंत्रण के एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लग जाते हैं।

ओवरब्रिज पर ट्रैफिक सिग्नल का न होना इस समस्या को और भी गंभीर बना देता है। पुल के दोनों छोरों पर और बीच में पडऩे वाले कट पर वाहनों की आवाजाही अनियंत्रित हो जाती है। जिसके कारण अक्सर वाहनों की आपस में टक्कर होने की आशंका बनी रहती है। नियमित रूप से इस मार्ग का उपयोग करने वालों का कहना है कि कई बार तो मामूली टक्करें हो भी चुकी हैं, लेकिन सौभाग्य से अभी तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। उधर,पुल के दूसरे छोर और बीच के कट पर स्थिति जस की तस बनी रहती है। नागरिकों का कहना है कि यदि नियमित रूप से यातायात पुलिसकर्मी यहां मौजूद रहें, तो वे वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से चलाने में मदद कर सकते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर सकते हैं।

 

Next Post

डीएस ग्रुप का अगले पांच साल में 20 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

Thu Apr 24 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) एफएमसीजी समूह और बहुव्यवसायी कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 10 हजार करोड़ रुपए का के राजस्व हासिल करते हुए अगले चार से पांच वर्षों में इसको दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में […]

You May Like