वृद्ध को वाहन में कुचला

उज्जैन। बडऩगर मार्ग पर गुरुवार दोपहर बाइक सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन में कुचल दिया। दुर्घटना स्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर मिले मृतक मृत के मोबाइल से परिजनों को लोगों ने सूचना दी। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि बडऩगर से उज्जैन की ओर आ रहा है बाइक सवार वृद्ध को ग्राम चंदू खेड़ी मार्ग के समय तेज गति से आये अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी और मौके से भाग निकला। बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध के पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया गया कुछ देर में ही परिजन अस्पताल पहुंचे उन्होंने मृतक की पहचान उमराव सिंह पिता हिम्मत सिंह 60 वर्ष निवासी बडऩगर के रूप में की। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश में दुर्घटना स्थल पर लगे कैमरो के फुटेज देखे जा रहे हैं।

Next Post

बालक की चिंतामण में गिरने के बाद मौत, साइलेंट अटैक की आशंका

Thu Feb 20 , 2025
उज्जैन। शादी में घोड़ी लेकर आए युवक की गुरुवार सुबह अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। उसे अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने साइलेंट अटैक की आशंका जताई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि नागदा का रहने वाला सुनील पिता दशरथ 16 […]

You May Like