ड्रीमीफाई ईवेंट जलसा ( गरबा-डांडिया) महोत्सव का अभ्यास 22 से प्रारंभ

ग्वालियर: ड्रीमीफाई ईवेंट जलसा 2025 गरबा-डांडिया का विधिवत भूमि पूजन परिणय वाटिका जीवाजी क्लब के सामने किया गया ।उल्लेखनीय है कि गरबा कार्यक्रम का अभ्यास कार्यक्रम 22 अगस्त से होने जा रहा है। गरबा हमारी भारतीय संस्कृति में गरबा मुख्य 5 रूप से देवी दुर्गा (शक्ति) की पूजा का प्रतीक है ,जो कि मातृशक्ति की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है। गरबा नृत्य जीवन के चक्र जन्म, मृत्यु, और पुनर्जन्म का प्रतीक है। ऐसा हमारे शास्त्रों में वर्णन है। ज्ञातव्य है कि यह आयोजन सामुहिक रूप से किया जाता है।
पत्रकार वार्ता में मनोज अरोरा, रोमा अरोरा ने बताया कि इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए ड्रीमीफाई ईवेंट जलसा टीम में दिव्यांश अरोरा, भारती अरोरा, निःशुल्क शुभ कम्यूटर सेंटर, नारायण वृद्धा आश्रम, मुकेश म्यूजिक एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पाटी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, रामेश्वर भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा खुशबू गुप्ता, जिला महामंत्री नारायण दास प्रजापति द्वारा बताया गया कि 22 अगस्त से प्रतिदिन 5 बजे शाम से 07ः30 बजे तक रहेगा।

जिसमें प्रतिदिन अतिथियों के माध्यम से गरबा करने वाली प्रतिभागियों का प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सम्मान भी किया जायेगा। एक माह के अभ्यास के बाद फाइनल में मंच का कार्यक्रम 3 दिन रहेगा। जिसमें सांसद ,मंत्री व अन्य गणमान्य अतिथियों के माध्यम से भाग लेने वाली प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया जायेगा।इस अवसर पर जलसा का एक पोस्टर भी जारी किया गया।प्रेस वार्ता में मनोज अरोरा, रोमा अरोरा, नीतू अग्रवाल, श्वेता जैन, भारती अरोरा, गरिमा महेन्द्रा, सपना पाल, जयंती पाल, साधना गर्ग, आयुषी गर्ग कोरियोग्राफ, आदित्य शर्मा, साक्षी गुप्ता कोरियोग्राफर आदि मौजूद रहे।

Next Post

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में फिर हादसा, छत गिरने से मचा हड़कंप

Wed Aug 13 , 2025
रीवा: रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार-बुधवार देर रात अस्पताल के तीसरे फ्लोर स्थित न्यूरोलॉजी वार्ड की फॉल सीलिंग अचानक धड़ाम से गिर गई। हादसे के वक्त वार्ड में कई गंभीर मरीज और उनके परिजन मौजूद थे, जिनमें से कुछ को […]

You May Like