सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में फिर हादसा, छत गिरने से मचा हड़कंप

रीवा: रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार-बुधवार देर रात अस्पताल के तीसरे फ्लोर स्थित न्यूरोलॉजी वार्ड की फॉल सीलिंग अचानक धड़ाम से गिर गई। हादसे के वक्त वार्ड में कई गंभीर मरीज और उनके परिजन मौजूद थे, जिनमें से कुछ को चोटें आईं। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हुई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।यह घटना अस्पताल में तीसरी बार हुई है। इससे पहले भी उद्घाटन के दो महीने बाद और एक अन्य अवसर पर फॉल सीलिंग गिर चुकी है। बावजूद इसके, अब तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई, जिससे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही साफ झलकती है।

बताया गया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन अचानक हुई इस घटना से मरीज और परिजन सहम गए। वायरल वीडियो में छत का बड़ा हिस्सा टूटकर बिस्तर और फर्श पर बिखरा देखा जा सकता है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं मरीजों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल हुई पूरी

Wed Aug 13 , 2025
जबलपुर: स्वतंत्रता दिवस के जिले के मुख्य समारोह में प्रस्तुत की जाने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल बुधवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर संपन्न हुई । स्वतंत्रता दिवस पर जिले का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। इस दौरान हर घर […]

You May Like