ऑस्ट्रेलिया में एक घर से दो बच्चों के शव मिले

सिडनी, 05 मई (वार्ता)ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र में घर के अंदर दो बच्चों के शव मिलने के बाद एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) प्रांत के कूनाबरब्रान कस्बे में एक घर से 8-10 साल के दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने पर ये शव मिले। घटना के संबंध में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 66 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
एनएसडब्ल्यू के मुख्यमंत्री क्रिस मिन्स ने घटना को गंभीर बताया और कहा कि पूरा प्रांत इस दुख में स्थानीय समुदाय के साथ है।

Next Post

तेज हवाओं और बवंडर के कारण विंध्य क्षेत्र में चार ट्रांसमिशन टॉवर क्षतिग्रस्त

Mon May 5 , 2025
भोपाल, 05 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है गत दिवस तेज हवाओं और बवंडर के कारण विंध्य क्षेत्र स्थित मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की 220 केव्ही अमरकंटक-सीधी तथा 220 केव्ही सीधी-रीवा ट्रांसमिशन सर्किट के चार टॉवर क्षतिग्रस्त हो गये। आधिकारिक जानकारी में श्री तोमर […]

You May Like