इंदौर को मिली 50 इलेक्ट्रिक AC बसों की सौगात

इंदौर। स्वच्छता में देश का मान बढ़ाने वाले इंदौर को गुरुवार को ग्रीन मोबिलिटी की बड़ी सौगात मिली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से 50 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बारिश के कारण कार्यक्रम दो घंटे देरी से शुरू हुआ, लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं रही.

इन बसों की कुल लागत 60 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि एक बस पर लगभग 1.20 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. यह बसें नेट कास्ट मॉडल पर चलेंगी, जिसमें सरकार 40 प्रतिशत वीजीएफ अमृत योजना के तहत देगी और ऑपरेशन कॉस्ट शून्य रहेगी. परिवहन विभाग के मुताबिक, एक बार चार्जिंग और अपॉरच्युनिटी चार्जिंग के साथ बसें प्रतिदिन लगभग 180 किलोमीटर तक चलेंगी. यात्रियों को इनमें आधुनिक तकनीक और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.

Next Post

CM ने सफाई मित्रों संग बैठकर किया भोजन

Thu Sep 4 , 2025
इंदौर। आज बसों के शुभारंभ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर के सफाई मित्रों के साथ बैठकर भोजन किया. उन्होंने सफाई कर्मियों को इंदौर की नंबर-वन पहचान का असली सिपाही बताया और कहा कि केंद्र सरकार ने स्वच्छता के लिए हर बार नई चुनौतियां दीं, लेकिन इंदौर […]

You May Like

Play sound