भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई का वक्त करीब है, लेकिन क्या उससे पहले एक बार फिरबारिश का दौर देखने को मिल सकता है? इस सवाल को लेकर हम पहुंचे मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल जहां हमने मौसम वैज्ञानिक अरुन शर्मा से बात की।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, इस बार मानसून ने प्रदेश में देरी से दस्तक दी थी, इसलिए इसकी विदाई भी सामान्य से कुछ देर से होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 25 से 27 सितंबर के बीच बारिश का एक और दौर आ सकता है। इसे मानसून का आखिरी दौर माना जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
यानि, मानसून की विदाई से पहले मध्यप्रदेश में एक बार फिर बादल बरस सकते हैं। इसके बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमने और मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
Next Post
सेवा और जन जागरुकता के उद्देश्य से बढ़ रहा युवाओं का कारवां: डॉ. राजेश
Sun Sep 20 , 2026
सीधी। प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत काशी से वड़नगर तक निकली ‘जल जन सेवा बाइक रैली’ का सीधी में स्वागत हुआ। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और मंत्री राधा सिंह ने सिहावल व सीधी क्षेत्र में युवाओं का अभिनंदन किया। […]

You May Like
-
11 months ago
हम आखिर में नर्वस थे: केएल राहुल
-
1 year ago
खटोला स्थित वृंदावन आश्रम कुंड की हुई सफाई