नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुए हादसे के मद्देनजर वहां रविवार के अपने दौरे के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।श्री शाह ने घटना पर गहरा दुख जताया है और कोलकाता के रविवार के अपने दौरे के सभी कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा करते हुए शनिवार को कहा कि वह वहां घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे।
श्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,”अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला। इस संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
श्री शाह ने कहा कि प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा। मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
Sun Oct 18 , 2026
कोलकाता, 17 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के उत्तरी कोलकाता स्थित चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ जैसी स्थिति में सात वर्षीय बच्चे सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 अन्य घायल हो गए। सप्तमी के दिन हुई इस घटना से उत्सव […]