जबलपुर रेल मंडल में DRUCC बैठक में यात्री सुविधाओं पर दिए गए सुझाव

कटनी। जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की 153वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने की। सर्वप्रथम अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना सहित मंडल में चल रही यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने यात्री सुविधाओं पर सहयोग की आवश्यकता बताई, जबकि मंडल वाणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल की उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। बैठक में 15 सदस्य मौजूद रहे, जिनमें जबलपुर, मैहर, सतना, सागर, कटनी, रीवा और अन्य क्षेत्रों से प्रतिनिधि शामिल थे।

सदस्यों ने ट्रेनों के समय परिवर्तन, स्टॉपेज बढ़ाने, कोचों की संख्या बढ़ाने, नई ट्रेनों की मांग, स्टेशनों पर साफ-सफाई और यात्री सुविधाएं बढ़ाने जैसे सुझाव दिए। अधिकारियों ने इन पर गंभीरता से विचार कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। अंत में डॉ. मधुर वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Next Post

पीहरी तोड़ने वाले मजदूरों पर दर्ज प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होगी

Thu Sep 4 , 2025
उमरिया । बांधवगढ टाईगर रिजर्व के पनपथा रेंज अंतर्गत राहगीरों एवं नागरिकों पर एसडीओ फारेस्ट भूरा गायकवाड एवं उनकी टीम के द्वारा फर्जी प्रकरण दर्ज कर जेल भेजने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर […]

You May Like