सीहोर। देवीपुरा बैरसिया पुल और हीरापुर के पास सड़क निर्माण कार्य का विधायक सुदेश राय ने सोमवार को निरीक्षण किया. सड़क निर्माण कार्य और पुल मरम्मत कार्य को विधायक सुदेश राय ने प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. तत्पश्चात विधायक सुदेश राय ने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
सड़कों से जुड़े मुद्दों पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निदे्र्रश देते हुए कहा कि जिन पुलों पर बनी सड़कों से तार बाहर निकल रहे है वह जानलेवा है दुर्घटनाएं हो सकती है. विधायक राय के निर्देश पर उन्हें तुरंत अधिकारियोंं ने दुरुस्त कराया. अधिकारियों ने बताया कि उक्त मार्ग पर सड़क सुधार का कार्य निरंतर जारी है. जल्द ही कार्य पूर्ण कर यातायात को सुचारू किया जाएगा. पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों राहगीरों को हो रही परेशानी से बड़ी राहत मिल गई. विधायक सुदेश राय ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
राय ने पुल व सड़क निर्माण का किया निरीक्षण
