साइकिल मिल गई है, अब रोज आएं विद्यालय

सिंगरौली। सांसद सीधी-सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्र के मुख्य अतिथि एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह के अध्यक्षता तथा कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, डीएफओ अखिल बंसल के उपस्थिति में शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा में स्कूल चले हम अभियान के तहत छात्रो को साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. मिश्र ने कहा कि राज्य में विकास की गंगा बह रही है। लगातार क्षेत्रवासियों को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है। साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। वही सिंगरौली विधायक श्री शाह ने बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुये कहा कि अब आप लोगो को साइकिल मिल गई है, विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी। उन्होंने कहा कि पहले पैदल स्कूल आने-जाने में समय जाया होता था, थकावट होती थी। उससे अब मुक्ति मिलेगी। जो समय बचेगा उसका सदुपयोग छात्र अपने पढ़ाई में कर सकेंगे। थकावट न रहने से पढ़ाई में भी मन लगेगा। अब आप सब की जिम्मेदारी है कि मन लगाकर पढ़ाई कर अपने जिले का नाम प्रदेश में रोशन करे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी अरविंद दुबे, संबंधित पंचायत के पंच-सरपंच, अभिभावक गण सहित डीईओ एसबी सिंह, डीपीसी आरएल शुक्ला, बीओ सहित संबंधित विद्यालय के प्राचार्य एवं गुरुजन मौजूद रहे।

Next Post

खाद नही मिलने से निराश होकर लोटे किसान

Wed Jul 16 , 2025
गोगावा। बुधवार को मुख्यालय की बहूउद्देशीय साख सहकारी संस्था में यूरिया खाद उपलब्ध होने के बाद भी किसानों को खाद नही मिलने से निराश होकर लोटना पड़ा है किसान धर्मेंद्रसिंह विजयसिह कुंदन प्रजापत राजेंद्र वर्मा का कहना है कि सुबह सात बजे से लाइन में नंबर लगाकर खड़े थे परंतु […]

You May Like