सीहोर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के पीपीओ वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होना जीवन की सक्रियता पर विराम नहीं है. यह वह समय होता है जब व्यक्ति अपने सेवा काल में अर्जित अनुभवों को समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए उपयोग में ला सकता है. उन्होंने कहा कि जीवन निरंतर कर्म से चलता है और सेवा भावना किसी पद या दायित्व की मोहताज नहीं होती. कलेक्टर द्वारा सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए उन्हें पीपीओ प्रदान किए गए.
सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को प्रदान किए पीपीओ
