कृषि सखियों को दिया गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण

सीहोर। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत जिले में रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों को कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय में पांच दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिले के समस्त विकासखंडों से चयनित 50 कृषि सखियों ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया. प्रशिक्षण के दौरान कृषि सखियों को कृषि महाविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती एवं उससे संबंधित विषयों पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. अंत में सभी कृषि सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम में उप संचालक अवनीश चतुर्वेदी, उप संचालक कृषि अशोक कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जीएस गाठिए, डीपीएम दिनेश बर्फा आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

सनातन धर्म की परंपराओं और संस्कृति की करेंगे रक्षा

Tue Dec 23 , 2025
सीहोर। हिंदू उत्सव समिति का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया.नवनियुक्त हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र राठौर और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ साधु संतों महात्माओं की विशेष उपस्थिति में सनातन विधि से हिंदू समाज के सभी त्योहार मनाने और सनातन संस्कृति की रक्षा करने की शपथ ग्रहण की. शपथ ग्रहण […]

You May Like