भोपाल, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन चुनाव 2024 के तहत जिला छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर से जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा ने संगठन चुनाव वर्ष 2024 के अंतर्गत जिला छिंदवाड़ा से शेषराव यादव और नरसिंहपुर से रामस्नेही पाठक को जिला अध्यक्ष बनाया है।
