
सीधी/कुसमी। जिले के कुसमी ब्लॉक अंतर्गत टमसार गांव के बैगान टोले में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैलने से तीन दिनों में 22 लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमें से 20 मरीजों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार में किया गया, जबकि दो गंभीर मरीजों को सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर को पहला मरीज सामने आया था। 5 और 6 सितंबर को क्रमशः 4 और 5 लोग बीमार हुए। 7 सितंबर को एक साथ 8 लोग प्रभावित हुए, जबकि 8 सितंबर को 4 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज में जुटी है।
गांव के सरपंच मकरंद सिंह उइके और ग्रामीण रामबहादुर प्रजापति ने मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की। जरूरत की दवाएं उपलब्ध न होने पर सरपंच ने निजी क्लीनिक से खरीदकर मरीजों का उपचार कराया। साथ ही गांव के कुएं में ब्लीचिंग पाउडर भी डलवाया गया।
संक्रमित मरीजों में शामिल हैं। राजेश कुमार बैगा (27), मीना बैगा (17), सतकली बैगा (24), अंशू सिंह पठारी (ढाई वर्ष), मुन्नीबाई बैगा (42), फूलबाई बैगा (20), राजकुमारी बैगा (21), निर्मला बैगा (8), विश्वनाथ बैगा (28), सितारा बैगा (12), धर्मराज बैगा (27), आशादेवी बैगा (22), इंद्रनिया बैगा (35), मोनिका पठारी (12), श्यामकली बैगा (28), सीताराम बैगा (27), अशोक कुमार बैगा (10), फुलमतिया बैगा (12), रोशनी बैगा (8), उषादेवी बैगा (22), आरती सिंह (22), दादूलाल बैगा (30), रामबती बैगा (26) और राजकली बैगा (32)।
