भारत में अर्थव्यवस्था में सुधार के बावजूद, देश छोड़ते जा रहे हैं धनी: ऋषभ श्राॅफ

नयी दिल्ली, (वार्ता) देश की जानी मानी व्यापारिक विधि सेवा कंपनी सिरिल अमरचंद मंगलदास के भागीदार ऋषभ श्राॅफ ने शनिवार को कहा कि भारत में कारोबार के अवसरों में सुधार के बावजूद कई धनाढ्य व्यक्ति अतिरिक्त अवसरों की खोज में विदेशों में बसते जा रहे हैं और इस प्रकार के प्रव्रजन का देश के कारोबार तथा आर्थिक नीतियों पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

श्री श्रॉफ ने एक टीवी चैनल के परिचर्चा सम्मेलन के सत्र में कहा कि देश की विशाल आबादी के सामने भारत छोड़ने वाले ये लोग संख्या में भले ही नगण्य लगते हों पर ये व्यक्ति ‘ व्यवसाय में अग्रणी लोग हैं, रोजगार देने वाले हैं और बड़ा कर चुकाने वाले लोग हैं। उनके बाहर जाने से भारत में सम्पत्ति प्रबंधन व्यवसाय, व्यावसायिक अवसरों और देश की आर्थिक नीतियों के भविष्य पर कुछ प्रश्नचिह्न खड़े करता है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग दुबई, सिंगापुर, अमेरिका और ब्रिटेन के पासपोर्ट ले रहे हैं। इन देशों ने धनी विदेशी नागरिकों को आकर्षित करने के लिए कुछ न कुछ योजनाएं बना रखी हैं।

उन्होंने इसी संदर्भ में कहा कि भारत में बहुत से धनाढ्य लोग विदेशों में निजी बांड, क्रिप्टो करेंसी और मेटा तथा गूगल जैसी तकनीकी कंपनियों के शेयरों में निवेश के अवसरों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। देश के नियम कायदे ऐसे हैं कि वे मुक्त रूप से देश से बाहर निवेश नहीं कर पाते।

इसके साथ ही कई देश विदेशों से धनी लोगों को बुलाने के लिए अनुकूल नीतियां भी पेश करते रहते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने मेरिका में गोल्ड कार्ड वीजा और निवेश के बदले में निवास या नागरिकता प्राप्त करने की अनुमति जैसी योजनाओं का उल्लेख किया।

श्री श्रॉफ ने कहा कि यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे अन्य देश भारत के शीर्ष व्यापारिक दिमागों और सबसे धनी नागरिकों को सक्रिय रूप से आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में ट्रम्प सरकार की गोल्ड कार्ड वीजा योजना भारतीय निवेशकों के लिए महंगा सौदा है। इसकी 50 लाख डालर की फीस इसे यह योजना ज्यादातर भारतीयों के लिए अनाकर्षक हो जाती है।

श्री ट्रम्प ने निवेश आधारित स्थायी निवास सुविधा वाली ईबी-5 योजना की जगह गोल्ड कार्ड वीजा योजना शुरू की है।

Next Post

ब्लेकमैल कर शादीशुदा महिला से बलात्कार

Sun Mar 9 , 2025
अश्लील फोटो- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा रेप जबलपुर:सोशल मीडिया के जरिए एक शादीशुदा महिला से दोस्ती करने के बाद शातिर युवक ने दुष्कर्म किया। दुराचार के दौरान अश्लील फोटो-वीडियो बनाई जिसके बाद वे महिला को ब्लेकमैल करते हुए रेप करता रहा।  पीडि़ता ने मामले की शिकायत […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।