सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ से अधिक की कमाई की

मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

सलमान खान की फिल्म सिकंदर के रिलीज का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। सलमान खान ज्यादातर ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं। ईद के एक दिन पहले 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी।

साजिद नाडियाडवाला फिल्म सिकंदर को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है।इस एक्शन-ड्रामा में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है, हालांकि उम्मीद के मुताबिक फिल्म सिकंदर को सफलता नहीं मिल पाई है।फिल्म सिकंदर को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म सिकंदर ऑनलाइन भी लीक हो गई थी, जिसका असर जाहिर तौर पर इसके कलेक्शन पर पड़ा है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सिकंदर’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ तीसरे दिन 19.5 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़, पांचवे दिन 06 करोड़, छठे दिन 3.5 करोड़ ,सातवें दिन 04 करोड़ रूपये की कमाई की।सैकनिल्क की अली रिपोर्ट के अनुसार सिकंदर ने आठवें दिन 4.5 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म सिकंदर ने आठ दिनों में भारतीय बाजार में 102.25 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

Next Post

83 वर्ष के हुये जीतेन्द्र

Mon Apr 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जीतेन्द्र आज 83 वर्ष के हो गये। 07 अप्रैल 1942 को एक जौहरी परिवार में जन्में जीतेन्द्र का रूझान बचपन से हीं फिल्मों की ओर था और वह अभिनेता […]

You May Like

मनोरंजन