छिंदवाड़ा हादसे पर कांग्रेस की रैली, बच्चों की सुरक्षा को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन


भोपाल: जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल शहर ने छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत की घटना को लेकर गुरुवार दोपहर जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया।

रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने 1250 जेपी अस्पताल पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और दवाओं की गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Next Post

दो महिला को दहेज के लिए सताया

Thu Oct 16 , 2025
इंदौर: महिला थाना और सांवेर थाना क्षेत्रों में दहेज प्रताड़ना के गंभीर मामले सामने आए हैं. पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपीयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पहला मामला महिला खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली आलिया 24 वर्षीय नाज का हैं, उसने शिकायत की कि […]

You May Like