दो महिला को दहेज के लिए सताया

इंदौर: महिला थाना और सांवेर थाना क्षेत्रों में दहेज प्रताड़ना के गंभीर मामले सामने आए हैं. पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपीयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पहला मामला महिला खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली आलिया 24 वर्षीय नाज का हैं, उसने शिकायत की कि आरोपी समीर, शामीम, शाहिद उर्फ कालु, सलीना और शोएब कुरैशी ने उसे दहेज की मांग को लेकर लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

आरोपियों ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी. यह घटना जफर किराना के पीछे, अशरफ नगर, खजराना में हुई. इसी तरह दूसरा मामला सांवेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय मनीषा ने शिकायत की कि उसके पति दिलीप उर्फ राजा कपूर और परिवार के अन्य सदस्य रामकन्याबाई, रोहित, अर्चना, घनश्याम कपूर ने दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. घटना उनके ससुराल मालवीय मोहल्ला, ग्राम दतोदा, सिमरोल में हुई. महिला थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपीयों की गिरफ्तारी और पीड़िताओं की सुरक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

टीकमगढ़ में मछलियों पर लाल घाव रोग का खतरा

Thu Oct 16 , 2025
टीकमगढ़: जिले के बेला तालाब मजना में मछलियों में फैल रही घातक बीमारी लाल घाव रोग (Epizootic Ulcerative Syndrome – EUS) ने मछली पालकों की चिंता बढ़ा दी है। रोग की सूचना मिलते ही कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ ने तत्काल कार्रवाई की।वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.एस. किरार के निर्देशन […]

You May Like