फैंसी ड्रेस, डांस प्रतियोगिता में बच्चों और महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज महिला संगठन द्वारा भगवान परशुराम प्रगटोत्सव के तहत तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार शाम भवन में फैंसी ड्रेस, डांस एवं क्किवज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं, बच्चों एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला सभा की अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल से लगातार महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसमें समाज के युवा महिला एवं बच्चियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। कल मंगलवार 29 अप्रैल को शाम 4 बजे सीपीई खेड़ापति मंदिर से आयोजित वाहन रैली में महिलाएं भी शामिल होंगी। शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम आनंद मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ विधायक डा. सीतासरन शर्मा, पीयूष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, महिला संगठन की जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ओझा की उपस्थिति में होगा। मेले में महिलाओं द्वारा व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे। 30 अप्रैल को पालकी यात्रा एवं 1 मई काे परशुराम जी की शोभायात्रा में भी महिलाएं शामिल होंगी।

 

Next Post

चौरिया कुर्मी समाज के 22 जोड़ों का कल होगा सामूहिक विवाह

Tue Apr 29 , 2025
इटारसी। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चौरिया कुर्मी समाज के 22 नवयुगल जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह विराट सम्मेलन के माध्यम से कृषि उपज मंडी प्रांगण इटारसी में संपन्न होगा। सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन को लेकर समाज की प्रतिनिधि संस्था नर्मदांंचल चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति की समीक्षा बैठक […]

You May Like