ग्वालियर: नवीन लोहा मंडी, शिवपुरी लिंक रोड क्षेत्र में पुलिस जवान की वर्दी पहने एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की वर्दी पर लगे बैच पर “अंकित सिंह” नाम लिखा हुआ मिला है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। क्षेत्र में शव मिलने की घटना से लोगों में दहशत और चर्चा का माहौल है।
