20 लाख नगदी व फोर व्हीलर लेकर आओ तभी रखेगें, जबरन छोडक़र चले गए मायके, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत हरदुली निवासी एक नवविवाहिता को शादी के दस दिन बाद से ही दहेज लोभी प्रताडि़त करने लगे थे। 20 लाख रूपए नगद और फोरव्हीलर की डिमांड कर उसे परेशान करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो जबरन उसे मायके छोडक़र चले गए और कहने लगे कि जब नगदी, वाहन लेकर आओ तभी रखेंगे।
पुलिस के मुताबिक नेहा विश्वकर्मा 34 वर्ष निवासी बेलखेड़ा ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को ग्राम हरदुली बरगीनगर निवासी सुमित राजोरिया के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुयी थी.

शादी के 10 दिन बाद से पति सुमित राजोरिया, सास प्रेमिला राजोरिया व ससुर शेलेष राजोरिया आये दिन बोलते थे कि शादी में तुम्हारे मायके वालों ने दहेज में कुछ नहीं दिये तुम घर का काम नहीं करती हो कहते हुये उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे, पति मायके से 20 लाख रूपये नगदी व फोर व्हीलर गाड़ी लेकर आओ तभी तुम्हें रखेगें नहंीं तो यहां नहीं रहने देगें की धमकी देकरमारपीट करते थे, उसने घटना की बात अपने मायके में बतायी थी, 5 अगस्त को सुसराल आकर समझाइश दिये फिर भी पति सुमित व ससुराल वाले उसे अपने साथ नहीं रख रहे हैं और 7 अगस्त को जबरन गाड़ी में बैठाकर उसके मामा के घर सुंद्रादेही छोडक़र चले गये हैं। ससुराल वाले 20 लाख रूपये, 4 पहिया गाड़ी की मांग कर रहे हैं।

Next Post

कलचुरी कालीन माता महालक्ष्मी की मूर्ति खंडित कर चोरी से आक्रोश, आज अधारताल बंद

Mon Sep 7 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कलचुरी कालीन ऐतिहासिक माता महालक्ष्मी धाम पचमठा मंदिर में माता महालक्ष्मी की मूर्ति खंडित कर चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। शातिर चोरों की तलाश में थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल समेत सात टीमें गठित की गई है। आरोपियों की तलाश में […]

You May Like

मनोरंजन