अधिकारी मैदान में रहकर जल वितरण व्यवस्था देखें

इंदौर:शहर में भीषण गर्मी में पानी की विकट स्थिति के बीच कलेक्टर और निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जल वितरण, टैंकरों संचालन, हाइड्रेंट का वर्तमान व्यवस्थाओं की सिलसिलेवार जानकारी ली. अधिकारियों को मैदान में रहकर जल वितरण व्यवस्था की देखरेख करने निर्देश दिए.कलेक्टर शिवम वर्मा एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा शहर में सुचारू जल वितरण करने के लिए मुसाखेड़ी सभा कक्ष में समीक्षा बैठक की.

बैठक के दौरान शहर में वर्तमान जल प्रदाय व्यवस्था, पेयजल टंकियों की स्थिति, वॉटर टैंकर संचालन, हाइड्रेंट व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी मांगी गई. अधिकारियों द्वारा विभिन्न जोनों में जल वितरण की स्थिति, जल आपूर्ति के समय, टैंकरों की उपलब्धता एवं समस्याओं के निराकरण की जानकारी प्रस्तुत की गई. कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि गर्मी में पानी की आवश्यकता को ध्यान में रखकर सभी अधिकारी सतत मॉनिटरिंग करें. शहर के किसी भी क्षेत्र में जल संकट पैदा हो, वहां तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. कलेक्टर एवं आयुक्त ने स्काडा कंट्रोल रूम में पानी टंकी भरने और जल वितरण संबंधी जानकारी ली.

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सभी अपर आयुक्तों को निर्देश दिए कि अपने-अपने आवंटित जोन क्षेत्रों में जल प्रदाय व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें. मैदान में जाकर लगातार मॉनीटरिंग करें. उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल टंकियों की साफ-सफाई, जल वितरण व्यवस्था, हाइड्रेंट संचालन एवं टैंकर आपूर्ति में लापरवाही नहीं होनी चाहिए. बैठक में समस्त अपर आयुक्त, विभागीय अधिकारी  उपस्थित थे.

आयुक्त ने जल संकट निराकरण हेतु अपर आयुक्तों को बांटे झोन
निगम आयुक्त ने शहर लगातार बढ़ रही पानी की समस्या के लेकर निगम के सभी अपर आयुक्तों के बीच झोन का बंटवारा कर दिया. अब सभी अपर आयुक्त अपने अपने झोन क्षेत्र में जल वितरण और टैंकर संचालन के साथ  हाइड्रेंट व्यवस्था की मैदान में रहकर मॉनिटरिंग करेंगे.

झोनल कार्यालय के प्रभार
– अपर आयुक्त आकाश सिंह झोन क्रमांक 5, 10, 12 एवं 14
– अपर आयुक्त अर्थ जैन झोन क्रमांक 6, 7, 8 एवं 11
– अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर झोन क्रमांक 18, 19 एवं 20
– अपर आयुक्त मनोज पाठक झोन क्रमांक 1, 16, 17 एवं 22
– अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पांडे झोन क्रमांक 2, 3, 4 एवं 9
– अपर आयुक्त शृंगार श्रीवास्तव झोन क्रमांक 13, 15 एवं 21 का दायित्व सौंपा गया है.

Next Post

भाजपा पदाधिकारी बनकर रेशू ने बुना था हनी ट्रैप का जाल

Tue May 26 , 2026
इंदौर: सागर से इंदौर तक फैले हनी ट्रैप नेटवर्क में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. सरगना रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी खुद को भाजपा की पदाधिकारी बताकर और फर्जी यूपीएससी चयनित होने का दावा कर नेताओं, अफसरों व कारोबारियों के बीच पहुंच बनाती रही. सोशल मीडिया और सियासी संपर्कों […]

You May Like