पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती: श्रद्धांजलि, कन्या पूजन व पौधरोपण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मुख्यमंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।इस मौके पर सभी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वदेशी भाव के साथ समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Next Post

दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा को लेकर डीसीपी की अहम बैठक

Thu Sep 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर यात्रियों की सुरक्षा और सामान चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त आईजीआई हवाईअड्डा, विचित्र वीर की अध्यक्षता में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त आईजीआई कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में […]

You May Like