कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, हादसा टला

गंजबासौदा। ग्रामीण इलाकों में जर्जर कच्चे मकान हादसों को दावत दे रहे हैं। ताजा मामला शहर से 17 किलोमीटर दूर ग्राम पड़रिया शिवरामपुर का है, जहां सोमवार को मुन्नालाल विश्वकर्मा का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के दूसरी ओर थे, जिससे सभी बाल-बाल बच गए और बड़ी जनहानि टल गई।

हादसे में घर का जरूरी सामान, बर्तन और खाद्य सामग्री मलबे में दबकर खराब हो गई, जिससे परिवार को हजारों का नुकसान हुआ है। गांव वालों ने मिलकर मलवे से सामान निकालने में मदद की। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर मकानों की स्थिति और प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल खड़े करती है।

Next Post

एनबीसीसी बनाएगा नवीन नागपुर का अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं वित्त केंद्र, 1710 एकड़ में होगा विकास

Tue Sep 9 , 2025
नई दिल्ली। नागपुर के शहरी परिदृश्य को नया आयाम देने के लिए एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एन.एम.आर.डी.ए.) ने 8 सितम्बर 2025 को एक महत्वपूर्ण समझौता किया। इस एमओयू के तहत नवीन नागपुर को योजनाबद्ध अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं वित्त केंद्र (आईबीएफसी) के रूप में विकसित किया […]

You May Like