सतना: ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनपद पंचायत सोहावल के ग्राम पंचायत कैमा उन्मूलन में शुक्रवार को नवीन पंचायत भवन अटल ग्राम सेवा सदन का भव्य भूमिपूजन समारोह आयोजित हुआ। 37.49 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक पंचायत भवन का भूमिपूजन मध्य प्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर एवं नारियल फोडक़र किया। कायक्रम की अध्यक्षता सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रामपुर बघेलान विधायक श्री सिद्धार्थ कुशवाहा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल, अग्निवेश शुक्ला, प्रतिपाल सिंह बागरी, जनपद सीईओ आर.बी. गौतम, सहायक यंत्री विष्णुकांत मिश्रा, उप यंत्री ्रमनीष जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।पंचायत भवन की प्रशासनिक स्वीकृति 30 मई 2025 तथा तकनीकी स्वीकृति 06 अगस्त 2025 को 37.49 लाख रुपये की राशि से जारी की गई थी। निर्माण कार्य स्वयं ग्राम पंचायत कैमा उन्मूलन द्वारा कराया जाएगा।
