बंगलादेश का भारत की घेराबंदी करना खतरनाक : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि बंगलादेश का चीन के साथ मिलकर भारत की घेराबंदी करना खतरनाक है और यह हमारी विदेश नीति की विफलता का परिणाम है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा,“बंगलादेश भारत की घेराबंदी करने के लिए चीन को अपने यहां दावत दे रहा है। बंगलादेश सरकार का ये रवैया हमारे पूर्वोत्तर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बहुत खतरनाक है। सरकार मणिपुर की सुध नहीं ले रही और अरुणाचल में चीन पहले से ही गांव बसा कर बैठा है।”

उन्होंने कहा,“हमारी विदेश नीति इतनी दयनीय स्थिति में है कि जिस देश के निर्माण में भारत की मुख्य भूमिका थी, वो भी आज हमारे खिलाफ गोलबंदी में जुटा है।”

Next Post

आईजीएल बोर्ड ने अक्षय ऊर्जा उद्यम को दी मंजूरी

Mon Mar 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 मार्च, (वार्ता) अपनी सतत ऊर्जा यात्रा की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाते हुए, देश की सबसे बड़ी सीएनजी वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के निदेशक मंडल ने राजस्थान में एक सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। आईजीएल ने सोमवार को यहां […]

You May Like