जबलपुर: शहपुरा-पाटन रोड के ओवरब्रिज मेें नकाबपोश बदमाशों ने किसान नेता पर हमला कर दिया। कार में तोडफ़ोड़ की। हमले मेेंं घायल किसान नेता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हमलावर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक भारतीय किसान संघ के जिला युवा वाहिनी प्रमुख यश गोटियां पत्नी प्राची के साथ कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 8184 से पाटन जा रहे थे। तभी बीती रात शहपुरा-पाटन रोड के ओवरब्रिज नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार रोकी और हमला कर दिया। कार के के कांच तोड़ दिए। किसान नेता के साथ मारपीट की। इसके बाद भाग गये। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट शहपुरा थाने पहुंचकर की है।
