नई दिल्ली: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, जहां सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। इस अवसर पर सीएम यादव ने राधाकृष्णन को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए लिखा कि राधाकृष्णन के नेतृत्व और अनुभव से देश को नई दिशा मिलेगी। समारोह में कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
