14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना एवं अन्य विषयों को लेकर जयभीम दलित शक्ति संगठन की बैठक संपन्न

पानसेमल। क़ृषि उपज मंडी मे जयभीम दलित शक्ति संगठन की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक मे नगर सहित आसपास ग्रामों से समाजजन उपस्थित रहे। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि बस स्टेंड के निकट बाबा साहब उद्यान में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब की 10 फ़ीट की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लेकर आयोजन को भव्य बनाने की योजना बनाई।संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनिल बागले ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र के नाशिक मे प्रतिमा निर्माण का कार्य जारी हे।

क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से समाजजनो,संगठन पदाधिकारियों द्वारा मिल रहे जनसहयोग से स्थापना कार्यक्रम प्रगतिशील हे l साथ ही संगठन के विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा हे। बैठक में संगठन को मजबूत करने सहित आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुवीl इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ब्रिजलाल बैसाने सहित संगठन के वरिष्ठ एवं युवा साथियों ने बाबा साहब प्रतिमा स्थापना को लेकर संकल्प लिया एवं बाबा साहब के आदर्श,विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Next Post

नर्मदा-कावेरी संगम स्थित गया शिला पर पितरों के मोक्ष के लिए हो रहा पिंडदान

Mon Sep 28 , 2026
ओंकारेश्वर। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा और कावेरी नदी के पावन संगम क्षेत्र स्थित गया शिला पर श्राद्ध पक्ष में पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान किया जा रहा है। गया शिला मान्धाता पर्वत के पीछे कावेरी तट पर जंगल में सिद्धवरकूट के समीप स्थित है। यहां ओंकारेश्वर से नाव […]

You May Like