इटारसी। नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुन: बनाए गए शिवाकांत गुड्डन पांडे का सेमरी हरचंद में नगर कांग्रेस द्वारा ढोल-धमाकों और आतिशबाजी के बीच भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में पांडे ने कहा कि कांग्रेस कहीं कमजोर नहीं है, बस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उनकी भूमिका की सराहना की और आश्वासन दिया कि वह 24 घंटे हर कार्यकर्ता के साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कृष्णकांत पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत के बाद पांडे बम्होरी और मुंडापार में मां नर्मदा की पुराण कथा में भी शामिल हुए।
ढोल-धमाकों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडे का स्वागत
