
ग्वालियर। आत्मसमर्पित दस्यु सम्राट मलखान सिंह ने आज महल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की और उन्हें गढ़कुंडार महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। उनके साथ खंगार क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरूप परिहार, सरदार सिंह परिहार पूर्व जिला पंचायत सभापति, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ राकेश परिहार प्रीतम सरपंच, अजय नाती राजा, रॉकी ठाकुर, अनिल परिहार, भूपेंद्र सिंह परिहार, रामबरन सिंह परिहार, मनीष परिहार आदि थे। सिंधिया ने आश्वासन दिया कि वे गढ़कुंडार महोत्सव में जरूर उपस्थित होंगे।
