150 शीशी कोडिन युक्त कफ सिरफ के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

नवभारत न्यूज

चितरंगी 1 फरवरी। थाना गढ़वा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के द्वारा पुलिस टीम गठित कर अवैध मादक द्रव्य कोडिन युक्त कफ सिरफ की कार्यवाही करवाई गई। जिसमें गढ़वा पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक द्रव्य कोडिन युक्त कफ सिरफ बिक्री के लिए ले जाते पाये जाने पर 2 आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज 31 जनवरी को थाना गढ़वा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक बिना नंबर की फैशन मोटरसाइकिल से भरहरी उ.प्र. से जंगल के रास्ते दहाना तिराहा होते हुए अवैध मादक द्रव्य कोडिन युक्त नशीली कफ सिरफ लिये बिक्री करने के लिए चितरंगी जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी गढ़वा द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर राधारमन उर्फ बाबा हलवाई पिता सुरेश हलवाई उम्र 29 वर्ष , जयशिया यादव पिता रामशिरोमणि यादव उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी चितरंगी के कब्जे से 150 शीशी कोडिन युक्त कफ सिरफ कीमती 27 हजार रूपये की व एक नग बिना नम्बर की पुरानी इस्तेमाली फैशन मोटरसाइकिल कीमती 60 हजार रूपये की जप्त कर आरोपियों को विरूद्ध थाना गढ़वा में अपराध धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उनि सुरेश वर्मा, सउनि रामचरण सतनामी, शिवाकांत बागरी, प्रआर गरूण प्रसाद साकेत, आर अजीत उपाध्याय, रमेश यादव, महफूज खान, विजय यादव, महेश जाधव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

यादव से शुक्ल ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

Sat Feb 1 , 2025
भोपाल, 01 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज जापान से लौटने पर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जापान दौरे की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव की यह यात्रा […]

You May Like