हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

रीवा।गोविन्दगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. लगातार पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरारी काट रहा था. मुखबिर की मिली सटीक सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

28 जनवरी को सूचना मिली कि शिवेंद्र तिवारी पिता सत्य नारायन तिवारी निवासी ओढक़ी थाना गोविन्दगढ के साथ अश्विनी मिश्रा व उसके 02 साथियों ने मिलकर हत्या करने की नीयत से लोहे की रॉड से मारपीट किये है. जिससे पीडि़त गंभीर घायल है और एसजीएमएच रीवा मे भर्ती है. सूचना पर हत्या का प्रयास का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया. प्रकरण के अन्य 02 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं एक मुख्य आरोपी अश्विनी उर्फ प्रिंश मिश्रा घटना दिनांक से लगातार फरार था. जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय रीवा में पेश किया गया है. जिसे केन्द्रीय जेल रीवा निरुद्ध किया गया.

Next Post

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में हंगामा, योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप

Thu Jul 31 , 2025
सिंगरौली। जिला पंचायत के सभागार में हुई सामान्य सभा की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बंद कमरे में आयोजित इस बैठक में महिला बाल विकास, नल-जल योजना, और खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत जैसे मुद्दों पर तीखी बहस हुई। सदस्यों ने इन विभागों में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर […]

You May Like