लावारिस दोपहिया वाहनों की नीलामी से शासन को मिला 1.57 लाख का राजस्व

इंदौर। पुलिस थाना भंवरकुआं में लंबे समय से जप्त 35 लावारिस दोपहिया वाहनों की नीलामी की गई।

इस कार्यवाही के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त ज़ोन-04 डॉ. ऋषिकेश मीना के आदेश दिया था। जिस पर सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर विजय चौधरी और थाना प्रभारी राजकुमार यादव की मौजूदगी में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

नीलामी के लिए निर्धारित न्यूनतम बोली 1,18,100 थी, जबकि अंतिम बिक्री 1,57,650 में की गई। इस प्रकार शासन के खाते में लगभग 40,000 अधिक की राजस्व राशि जमा की गई।

Next Post

रीवा में अर्द्धनग्न हालत में मिला महिला का शव

Wed Jun 18 , 2025
रीवा। रीवा के अतरैला थाना क्षेत्र के कोनी कला गांव में बुधवार को एक महिला का अर्द्धनग्न शव मिला. शव गांव के पास झाडिय़ों के किनारे बने नाले में पड़ा था. महिला की पहचान गायत्री पांडे के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने शव देखकर अतरैला पुलिस को सूचना दी. […]

You May Like