रास्ता बंद होने से भड़के आदिवासी, पांडेय टोला में सैकड़ों महिलाओं का चक्काजाम

रीवा:जिले के सगरा थाना क्षेत्र के पांडेय टोला में रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने आदिवासी परिवारों के आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया, जिससे कई परिवारों का आवागमन प्रभावित हो गया। इसके विरोध में सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक रास्ता नहीं खोला जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। आदिवासी परिवारों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर रास्ता बहाल कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Next Post

भोपाल बार चुनाव में आज वोटिंग: 8 पदों के लिए चुनाव, बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों पर फैसला करेंगे 6 हजार वकील

Thu Jul 16 , 2026
भोपाल: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आज जिला अदालत परिसर में मतदान हो रहा है। करीब 6 हजार अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर बार को नया नेतृत्व चुन रहे हैं। इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य […]

You May Like