पाकिस्तान ने रियाद की ओर से ईरान को हूतियों पर लगाम लगाने की दी चेतावनी

मास्को, 10 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) पाकिस्तान ने सऊदी अरब की ओर से ईरान को चेतावनी दी है कि वह यमन के ‘अंसार अल्लाह’ आंदोलन (जिसे हूती भी कहा जाता है) पर लगाम लगाए। यह जानकारी स्पुतनिक ने रॉयटर्स के सऊदी अरब, पाकिस्तान और ईरान के सूत्रों के हवाले से दी।

बुधवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान इस स्थिति को सुलझाने की कोशिश कर रहा है क्योंकि अगर हालात और बिगड़े तो सऊदी अरब अपनी सुरक्षा के लिए पाकिस्तान से ज़्यादा सक्रिय भूमिका निभाने की मांग कर सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हूती हमलों की वजह से इस्लामाबाद, रियाद और अंकारा के बीच हुए रक्षा समझौते लागू हो सकते हैं।

मंगलवार सुबह सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि यमन से सऊदी अरब के दक्षिणी इलाकों में मौजूद ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया गया। कई जगहों पर आग लग गई और कामकाज कुछ समय के लिए रोक दिया गया। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, हूती मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम 73 लोग घायल हुए।

जुलाई में हूती-नियंत्रित सना एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब और अंसार अल्लाह आंदोलन के बीच टकराव बढ़ गया। हूतियों ने इस हमले के लिए सऊदी अरब को ज़िम्मेदार ठहराया और आभा एयरपोर्ट सहित सऊदी ठिकानों पर जवाबी हमले करने की घोषणा की। इसके जवाब में, सऊदी अरब ने यमन के उन इलाकों पर फिर से हमले शुरू कर दिया जो हूतियों के नियंत्रण में थे।

 

 

Next Post

Apple iPhone 18 Pro Series हुई लॉन्च, Variable Aperture, A20 Pro चिप और 45 घंटे की बैटरी

Thu Sep 10 , 2026
मुंबई, Apple ने अपनी नई Pro सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। जिसमें कई कमाल के फीचर्स को शामिल किया गया है। Apple ने अपनी नई Pro सीरीज के तहत iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। […]

You May Like