गोयल गुरुवार से तीन दिन की ब्रिटेन यात्रा पर

नयी दिल्ली , 24 जून (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार से तीन दिन की ब्रिटेन यात्रा पर होंगे। यह जानकारी बुधवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गयी।

उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सेटा) और एक दूसरे के यहां अस्थायी काम पर जाने वाले कर्मचारियों और पेशेवरों पर पेंशन कोष में दोनों जगह अंशदान करने की समस्या से बचाने के लिए हुए ‘दोहरे अंशदान समझौते’ (डीसीसी) के लागू होने की तिथि नजदीक है। दोनों समझौते 15 जुलाई से लागू होने वाले हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री गोयल लंदन में ब्रिटेन के व्यवसाय एवं व्यापार राज्य मंत्री, पीटर काइल के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे। वह इस यात्रा के दौरान वहां इंडिया ग्लोबल फोरम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे तथा सरकार-और-व्यवसाय के बीच महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे।

श्री गोयल लंदन में एशिया हाउस गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें वैश्विक निवेशक और उद्योग जगत के प्रमुख नेता भाग लेंगे।

 

Next Post

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीएचईएल ने दी भावभीनी विदाई

Wed Jun 24 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने जीवन की दूसरी पारी को […]

You May Like