
इंदौर। शहर में पानी केजे बर्बादी रोकने और जल वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत मोटर से पानी खींचने और सरकारी बोरिंग पर कब्जे हटाने की कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है। साथ ही शहर के सभी वार्डो में प्याऊ लगाने और तालाब के किनारे नए हाइड्रेंड बनाने के लिए जगह चिन्हित किए जाएंगे।
आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम मुख्यालय पर आगामी दिनों में जलसंकट से निपटने के लिए बैठक की। बैठक में नलों में टोटी लगाने और पानी व्यर्थ बहने से रोकने के लिए एनजीओ की मदद से घर-घर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। शहर में गाड़ियां धोने और व्यर्थ पानी बहाने वाले को तीन बार समझाइश देने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी नहीं नहीं सुधरे तो जुर्माना लगाने एवं मोटर से पानी खींचने पर मोटर जब्त करने की कार्रवाई होगी।
नगर निगम के बोरिंगों पर अवैध कब्जा करके बैठे लोगों से बोरिंगों को मुक्त करने और ऐसे बोरिंगों से आमजन को पानी दिया जाएगा। नगर निगम के सब्जी 85 वार्डों में पीने के पानी की प्याऊ बनाई जाएगी।
महापौर ने अधिकारियों को दिवाली से पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाकर जरूरी काम पूरे करने के आदेश भी दिए।
बैठक में जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू , अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
