मैहर में सनसनी,पेटी में बंद मिली महिला की लाश

सतना:मैहर में महाराजा नगर अंध्राटोला में बंद घर के अंदर बक्से में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई जिसकी सूचना मैहर थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर मामले के जांच में जुटी बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह एक व्यक्ति देवीजी चौकी पहुंच कर अपनी बहन की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया जिसमें बताया गया कि महिला तीन दिन से घर से लापता है.

जिसके लापता महिला का भाई और उसका शाला महिला के घर पहुंच कर दरवाजे में लगा ताला तोड़ा और उसके बाद कमरे से आ रही बदबू और बक्से के पास पड़े खून के दाग उसके पैरों तले जमीन खसक गई तत्काल सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और डॉग स्कॉट टीम सतना को सूचना दी गई
डॉग स्कॉट टीम के मैहर पहुंचने के बाद थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी सहित पुलिस ने बक्से को खोल जिसमें से कपड़े में लिपटी महिला की लाश मिली पुलिस मामले की जांच के लिए घर को शील कर दिया है अभी तक की जांच में कुछ मोबाइल नंबर मिले जिससे आरोपी तक पहुंचेगी पुलिस।

Next Post

शिवपुरी में हाईवे पर सड़क हादसे, ट्रक टकराए, कार पलटी

Mon Sep 1 , 2025
शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच 46 पर दो सड़क हादसे हुए। पहला हादसा श्रीनाथ होटल के पास हुआ। सड़क किनारे दो दिन से खराब खड़े एक ट्रक में गुना से शिवपुरी की ओर जा रहा टमाटर से भरा ट्रक टकरा गया। इस टक्कर में टमाटर लदे ट्रक […]

You May Like