शिवपुरी में हाईवे पर सड़क हादसे, ट्रक टकराए, कार पलटी

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच 46 पर दो सड़क हादसे हुए। पहला हादसा श्रीनाथ होटल के पास हुआ। सड़क किनारे दो दिन से खराब खड़े एक ट्रक में गुना से शिवपुरी की ओर जा रहा टमाटर से भरा ट्रक टकरा गया।

इस टक्कर में टमाटर लदे ट्रक के चालक को चोटें आईं। दूसरा हादसा पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास हुआ। भोपाल से शिवपुरी आ रही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस से उन्हें कोलारस अस्पताल भेजा गया है।

Next Post

कलावीथिका हाल का किराया बढ़ाए जाने पर जताया विरोध

Mon Sep 1 , 2025
जबलपुर: रानी दुर्गावती संग्रहालय स्थित कला विधिका हाल जो पुरातत्व विभाग के द्वारा संचालित है। जिसमें नगर में कलाकारों के लिए और सामाजिक संस्थाओं के लिए संस्कृति कला कारो ब अन्य छोटे-कार्यक्रमों के लिए कम दर पर उपलब्ध हो जाता है। यह हाल कलाकार कला प्रेमी छोटी संस्थाएं अपनी सीमित […]

You May Like